Bharat Coking Coal Bumper Listing: निवेशकों का पैसा हुआ डबल! 96% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

Bharat Coking Coal IPO को उम्मीद से बेहतर लिस्टिंग हुई है। रिटेल कैटेगरी में निवेशकों को प्रत्येक लॉट पर करीब 13,000 रुपये यानी करीब 96% का लिस्टिंग गेन मिला है। लिस्टिंग के बाद फिलहाल Bharat Coking Coal share Price 42 रुपये पर बनी हुई है, जो इश्यू प्राइस से 80% ऊपर है।

Bharat Coking Coal Listing भारत के प्राइमरी मार्केट के इतिहास में आवेदनों की संख्या के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा PSU पब्लिक इश्यू है। इस IPO को रिकॉर्ड 143.85 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और 90 लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे। ₹1,071 करोड़ के (IPO) को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद, कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शेयरों ने घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत शुरुआत की और स्ट्रीट की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया।

BCCL IPO Listing

धांसू लिस्टिंग (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

BCCL के शेयर BSE पर ₹45.21 पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस ₹23 प्रति शेयर से 96.57% ज़्यादा है, जिससे कंपनी की वैल्यू ₹21,054.30 हो गई। कोयला माइनिंग कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹358.59 करोड़ बढ़ गया, और शुरुआती ट्रेड में 61 करोड़ से ज्यादा शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई।

End of Feed