कमाई का सबसे बेस्ट फॉर्मूला: FD, Mutual Fund या SCSS? निवेश से पहले जरूर जानें

अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और FD, Mutual Fund या SCSS में निवेश को लेकर कन्फ्यूज हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कि इन तीनों में कौन बेस्ट है।

आम निवेशकों के मन में हमेशा से उलझन रही है कि कहां निवेशक करें कि सबसे अधिक रिटर्न मिले? इसी चक्कर में वो कई बार दोस्त-रिश्तेदार के सलाह पर गलत फैसला ले लेते हैं। ज्यादा रिटर्न पाने के चक्कर में पिछले कुछ सालों में SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश तेजी से बढ़ा था, लेकिन अब यह उत्साह ठंडा पड़ रहा है। इसकी वजह म्यूचुअल फंड में उम्मीद के अनुरूप रिटर्न नहीं मिलना है। अगर आप भी अपने बचत के पैसे को निवेश करने की योजना बना रहे हैं और FD, Mutual Fund या SCSS को लेकर मन में ऊहापोह तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको सही जवाब दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए इन तीनों में कौन बेस्ट होगा?

FD Vs Mutual Fund Vs Sccs

निवेश का गणित

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

आम निवेशकों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। आज भी देश के बैंकों में लोगों के 100 खरब रुपये से ज्यादा जमा हैं, जो इसके प्रति भरोसे को दिखाता है। इसमें एक निश्चित समय के लिए आपका पैसा पूरी तरह सेफ रहता है और आपको तय ब्याज मिलता है। अगर आप शॉर्ट टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो यह एक बेस्ट निवेश माध्यम है। एक्सपर्ट के अनुसार, यह 1 से 3 साल के लिए एफडी सबसे अच्छा है। इसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है।

End of Feed