Best Shares of the Week : स्मॉल-मिड शेयरों में खरीदारी, रियल्टी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन और अच्छे मैक्रो और ऑटो बिक्री डेटा के बावजूद भी भारतीय इक्विटी शेयर बाजार 2 जून को खत्म हुए हफ्ते में लगभग फ्लैट रहे। हफ्ते के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 45.42 अंक बढ़कर 62,547.11 पर और निफ्टी (Nifty) 34.75 अंक बढ़कर 18,534.1 पर बंद हुआ।
बीते हफ्ते के 5 बेस्ट शेयर
बीते हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत और स्मॉल-कैप इंडेक्स 2.4 प्रतिशत बढ़ा। लार्ज कैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में करीब 73 फीसदी तक रिटर्न देते हुए मालामाल बना दिया।
सिद्ध वेंचर्स लिमिटेड (Siddha Ventures Ltd)
सिद्ध वेंचर्स लिमिटेड के शेयर ने बीते हफ्ते के केवल 5 कारोबारी दिनों में 72.75 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 4 रु से 6.91 रु पर पहुंच गया। शुक्रवार को भी यह शेयर 20 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।
मास्टर ट्रस्ट लिमिटेड (Master Trust Ltd)
मास्टर ट्रस्ट लिमिटेड के शेयर ने 5 दिनों में 61.71 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 137.10 रु से 221.70 रु पर पहुंच गया। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 477.70 करोड़ रु है।
ऑर्चस्प (Orchasp)
ऑर्चस्प के शेयर ने बीते हफ्ते के केवल 5 कारोबारी दिनों में 60.44 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 2.25 रु से 3.61 रु पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ।
कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर (Kaushalya Infrastructure)
कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर ने बीते हफ्ते के 5 कारोबारी दिनों में 55.91 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 4.06 रु से 6.33 रु पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 10 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।
हार्डविन इंडिया (Hardwyn India)
हार्डविन इंडिया के शेयर ने 5 दिनों में 55.06 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 402 रु से 623.35 रु पर पहुंच गया। कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,631.08 करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
