सीनियर सिटिजन को 2 साल की FD पर कौन-सा सरकारी बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज, यहां होगा तगड़ा मुनाफा

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटिजन को 2 साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ निश्चित रिटर्न चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है। खासकर सीनियर सिटिजन के लिए सरकारी बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दरें ऑफर करते हैं। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक 2 साल की एफडी करवाने की योजना बना रहा है तो अलग-अलग सरकारी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी हो जाता है।

Best 2 Year FD Rates for Senior Citizens

सीनियर सिटिजन के लिए एफडी स्कीम (Photo: iStock)

वर्तमान में देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 2 साल की एफडी पर सीनियर सिटिजन को 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं। वहीं, कुछ बैंक सुपर सीनियर सिटिजन के लिए इससे भी ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

End of Feed