Emmforce Autotech: IPO खुलने से पहले ही एम्मफोर्स ऑटोटेक का GMP हुआ 50%, जानें प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

Emmforce Autotech IPO GMP: जीएमपी या ग्रे-मार्केट प्रीमियम से संकेत मिलता है कि किसी कंपनी का शेयर कितने प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। इससे ये अनुमान भी लगता है कि शेयर से लिस्टिंग पर कितना फायदा होने की उम्मीद है। आईपीओ वॉच के अनुसार एम्मफोर्स ऑटोटेक का जीएमपी 50 रु है।

KEY HIGHLIGHTS
  • खुलने जा रहा एम्मफोर्स ऑटोटेक का IPO
  • 23 अप्रैल को खुलेगा एम्मफोर्स ऑटोटेक का पब्लिक इश्यू
  • 50 रु पहुंच चुका है GMP

Emmforce Autotech IPO GMP: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली एम्मफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड का IPO मंगलवार 23 अप्रैल को खुलने जा रहा है। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 54 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका आईपीओ एसएमई कैटेगरी का है। पंचकुला हेडक्वार्टर वाली कंपनी के आईपीओ में 54.99 लाख शेयर बेचे जाएंगे। एम्मफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 93-98 रुपये का है। इसका आईपीओ 25 अप्रैल को बंद होगा, जबकि शेयर की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी। एंकर निवेशकों के लिए पब्लिक इश्यू सोमवार 22 अप्रैल को एक दिन के लिए खुला। पब्लिक के लिए आईपीओ खुलने से पहले ही इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 50 रु पहुंच गया है।

Emmforce Autotech IPO GMP

एम्मफोर्स ऑटोटेक का GMP हुआ 50%

ये भी पढ़ें -

End of Feed