सरकार के बड़े मर्जर प्लान की चर्चा से PSU बैंक शेयर चढ़े, Central, UCO और Punjab Sindh Bank में जोरदार रैली

​इस खबर का सीधा असर शेयर बाजार में दिखा। PSU Bank Index में जबरदस्त तेजी देखी गई और सेंट्रल बैंक, यूको बैंक और पंजाब एंड सिंड बैंक सबसे ज्यादा लाभ वाले शेयरों में शामिल रहे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि PSU बैंकों में तेजी का रुझान आने वाले हफ्तों में भी जारी रह सकता है।

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Banks) के शेयरों में सोमवार को अच्छी बढ़त देखने को मिली। सेंट्रल बैंक, यूको बैंक और पंजाब एंड सिंड बैंक के शेयर 4% तक उछले। इसकी वजह वित्त मंत्रालय की वह नई योजना है, जिसमें कई बैंकों के बड़े पैमाने पर विलय (Merger) किए जाने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि इस योजना की आधिकारिक घोषणा अप्रैल या मई 2024 में हो सकती है।

PSU Bank Merger

सरकार का बड़ा प्लान: 12 बैंक बनेंगे 6–7 बड़े बैंक

इंफॉर्मिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार का लक्ष्य है कि मौजूदा 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मिलाकर केवल 6 से 7 बड़े बैंक बनाए जाएं। इससे बैंक ज्यादा मजबूत बनेंगे और निजी क्षेत्र के बैंकों के मुकाबले बेहतर तरीके से प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। शुरूआत में एक या दो छोटे बैंकों को SBI या PNB जैसे बड़े बैंकों में मिलाया जा सकता है।

End of Feed