Bank Holiday 15 August: अगर आपको भी कल यानी 15 अगस्त को बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है।दरअसल, कल यानी 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियां राज्य और त्योहारों के आधार पर अलग-अलग होती हैं, जिससे कुछ राज्यों में 15 से 17 अगस्त तक लंबा वीकेंड बन सकता है। इसमें रविवार (17 अगस्त) का नियमित अवकाश भी शामिल है।
Bank Holiday 15 August (Pic Credit: Canva)
16 अगस्त को छुट्टी किन राज्यों में?
शनिवार, 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी के अवसर पर गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, श्रीनगर और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में इसी दिन पारसी नववर्ष (Shahenshahi) भी मनाया जाएगा, जिसकी वजह से वहां भी बैंक अवकाश रहेगा। हालांकि, यह छुट्टी पूरे भारत में लागू नहीं है, इसलिए कई राज्यों में 16 अगस्त को बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे।
जरूरी बैंकिंग कार्य समय पर निपटाएं
अगर आपको RTGS, NEFT, चेक क्लियरेंस, कैश निकासी या किसी अन्य बैंकिंग सेवा की जरूरत है, तो पहले अपनी ब्रांच से छुट्टी का कैलेंडर चेक कर लें। छुट्टी के दौरान बैंक की ब्रांच तो बंद रहेंगी, लेकिन ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी।
नियमित बैंक हॉलिडे पैटर्न
राष्ट्रीय और राज्य-विशिष्ट छुट्टियों के अलावा, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बंद रहते हैं। ऐसे में कल यानी 15 अगस्त को बैंकों में छुट्टी रहने वाली है।
