आज आएगी सैलरी या करना होगा इंतजार? बैंक हड़ताल से पहले सरकार ने लिया बड़ा फैसला

बैंक हड़ताल के चलते केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सितंबर महीने की सैलरी और पेंशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। सरकार ने समय से पहले भुगतान करने का फैसला लिया है। जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर है। सितंबर महीने की सैलरी और पेंशन का इंतजार कर रहे लोगों को इस बार महीने के आखिरी दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए सितंबर 2026 का वेतन, मजदूरी और पेंशन 25 सितंबर को ही देने का फैसला किया है। आमतौर पर कर्मचारियों को महीने के आखिरी दिन या उसके आसपास वेतन मिलता है, लेकिन इस बार बैंकिंग कामकाज में रुकावट की आशंका के कारण भुगतान पहले किया जा रहा है।

Salary Account

बैंक हड़ताल से पहले सरकार ने लिया बड़ा फैसला

दरअसल, देशभर के बैंक कर्मचारी संगठनों ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। इस दौरान बैंकिंग सेवाओं और लेन-देन पर असर पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले नियंत्रक महालेखा परीक्षक कार्यालय (CGA) ने 23 सितंबर को निर्देश जारी किया। इसके मुताबिक, केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का सितंबर महीने का वेतन 25 सितंबर को जारी किया जा सकता है।

End of Feed