बैंक के प्रत्येक कर्मचारी लोकल भाषा बोले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों को क्यों दिया निर्देश?

Bank se judi khabren: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सरकारी बैंकों से कहा कि वे ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए शाखा कर्मचारियों में स्थानीय भाषा का ज्ञान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शाखा स्तर पर कर्मचारियों को लोकल भाषा में बोलना जरूरी है ताकि वे ग्राहकों को बेहतर समझ सकें और बैंकिंग प्रक्रिया अधिक प्रभावी और ग्राहकोन्मुखी बन सके।

Bank se judi khabren : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सरकारी सेक्टर के बैंकों से आग्रह किया कि वे ग्राहकों से जुड़ाव मजबूत करने के लिए अपनी शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों को स्थानीय भाषा का ज्ञान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि शाखा स्तर पर नियुक्त प्रत्येक कर्मचारी अपने ग्राहकों को समझे और उनकी भाषा में संवाद कर सके। सीतारमण ने एसबीआई के एक कार्यक्रम में कहा कि यह सुनिश्चित करें कि शाखा में तैनात प्रत्येक कर्मचारी स्थानीय भाषा बोले। अगर टॉप मैनेजमेंट नहीं बोलता, तो कम से कम शाखा अधिकारी अवश्य बोल सके। मैं स्थानीय भाषा में दक्षता के आधार पर प्रदर्शन मूल्यांकन की सिफारिश करूंगी।

bank se judi khabren, Nirmala Sitharaman, public sector banks

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बैंकों को निर्देश: स्थानीय भाषा में ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाएं (तस्वीर-ंx)

भर्ती और मानव संसाधन नीति में बदलाव की आवश्यकता

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में भर्ती और मानव संसाधन नीतियों में सुधार आवश्यक है ताकि स्थानीय भाषा बोलने वाले लोगों की भर्ती की जा सके और उन्हें उचित मूल्यांकन मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय मातृभाषा बोलने वाले कर्मचारियों की कमी एक गंभीर समस्या है, जिसका बचाव नहीं किया जा सकता।

End of Feed