देश के बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, 2026 में सरकारी बैंकों का होगा एकीकरण!

Public Sector Banks Merger: सरकार आने वाले सालों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एकीकरण को तेज कर सकती है। इसका उद्देश्य 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के तहत बड़े और विश्वस्तरीय बैंक बनाना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश को कई मजबूत वैश्विक स्तर के बैंकों की जरूरत है और इस दिशा में काम पहले ही शुरू हो चुका है।

Public Sector Banks Merger : सरकार आने वाले वर्षों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के एकीकरण की प्रक्रिया को और तेज कर सकती है। इसका मकसद 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करना है। सरकार चाहती है कि देश में ऐसे बड़े और मजबूत बैंक हों, जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। इसी दिशा में वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है। इससे संकेत मिलते हैं कि अगले कुछ समय में बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Bank Se Judi Khabren, Public Sector Banks, Bank Consolidation, Bank Merger, Developed India 2047

बड़े और ताकतवर बैंक बनाने की तैयारी, सार्वजनिक क्षेत्र में नई हलचल (तस्वीर-istock)

वित्त मंत्री का बयान और सरकार की मंशा

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कहा था कि भारत को कई बड़े, विश्वस्तरीय बैंकों की जरुरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिशा में काम पहले से ही शुरू हो चुका है। सरकार का मानना है कि बड़े बैंक न केवल देश की आर्थिक जरुरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकते हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भारत की मौजूदगी मजबूत कर सकते हैं। इसी वजह से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एकीकरण पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

End of Feed