वित्त मंत्रालय ने शुरू की बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों की रैंकिंग, ग्राहकों को हुआ ये फायदा

Bank Ranking: वित्त मंत्रालय ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों तथा सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों की शिकायत निपटान रैंकिंग शुरू की है। इसका उद्देश्य शिकायत निवारण व्यवस्था में सुधार लाना है। मंत्रालय के अनुसार, जून 2025 में शुरू हुई इस पहल से इन वित्तीय संस्थानों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है, जिससे ग्राहक सेवा में गुणवत्ता और तेजी आई है।

Bank Ranking : वित्त मंत्रालय ने अब सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों और सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों की रैंकिंग शुरू कर दी है। इस रैंकिंग का उद्देश्य यह देखना है कि ये वित्तीय संस्थान ग्राहकों की शिकायतों का समय पर और गुणवत्ता के साथ निपटान कैसे कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा है कि यह पहल शिकायत निवारण व्यवस्था में सुधार लाने के लिए शुरू की गई है।

Bank ranking, Insurance companies, Complaint redressal, Ministry of Finance, Public sector banks

बैंकों और बीमा कंपनियों की शिकायत निपटान रैंकिंग शुरू (तस्वीर-istock)

प्रदर्शन में सुधार के संकेत

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया कि यह पहल जून 2025 में शुरू हुई थी और इससे इन वित्तीय संस्थानों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है। मंत्रालय ने बताया कि रैंकिंग प्रक्रिया के जरिए बैंकों और बीमा कंपनियों को अपने शिकायत निपटान समय और गुणवत्ता पर ध्यान देना पड़ता है। इससे ग्राहक और संस्थानों के बीच पारदर्शिता बढ़ी है और ग्राहक सेवा में सुधार हुआ है।

End of Feed