Dividend Stocks: बैंक ऑफ महाराष्ट्र और NLC India दे रहे डिविडेंड, फायदा उठाने का आज आखिरी मौका

शेयर बाजार में आज 20 जनवरी 2026 को डिविडेंड इन्वेस्टर्स के लिए खास एक्शन देखने को मिल सकता है, क्योंकि बैंक ऑफ महाराष्ट्र और NLC इंडिया में डिविडेंड क फायदा उठाने के लिए आज आखिरी दिन है। दोनों कंपनियों ने अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है और कुल मिलाकर इन दोनों स्टॉक्स ₹4.60 प्रति शेयर का डिविडेंड दे रहे हैं।

Dividend Stocks में आज 20 जनवरी, 2026 को दो स्टॉक्स डिविडेंड के चलते फोकस में हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र और NLC इंडिया आज Ex-डेट पर ट्रेड कर रहे हैं। इन दोनों कंपनियों ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। Bank of Maharashtra का ₹1 और NLC India ₹3.6 का डिविडेंड दे रहे हैं। कुल मिलाकर इन दो स्टॉक्स का आज का डिविडेंड जोड़ें तो ₹4.60 प्रति शेयर का डिविडेंड बनता है।

Dividend Stock

डिविडेंड स्टॉक (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

Bank of Maharashtra ने ₹1 प्रति शेयर का interim dividend घोषित किया है। ex-date आज होने का सीधा मतलब है कि जो निवेशक इस स्टॉक को आज से पहले अपने पोर्टफोलियो में होल्ड कर रहे थे, वे इस डिविडेंड के लिए eligible माने जाएंगे। वहीं आज ex-date पर शेयर खरीदने वाले निवेशकों को यह डिविडेंड नहीं मिलेगा, क्योंकि entitlement पुराने होल्डर के पास रहेगा।

End of Feed