New NFO: बैंक ऑफ इंडिया ने लॉन्च किया नया फंड, 23 अगस्त तक खुला है NFO, कम से कम 5000 रु का निवेश जरूरी

Bank of India Business Cycle Fund NFO: बैंक ऑफ इंडिया बिजनेस साइकिल फंड में कम से कम 5000 रु का निवेश किया जा सकता है। इस फंड के परफॉर्मेंस का मूल्यांकन निफ्टी 500 टीआरआई के परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आ गया एक और NFO
  • बैंक ऑफ इंडिया बिजनेस साइकिल फंड हुआ लॉन्च
  • 23 अगस्त को बंद होगा NFO

Bank of India Business Cycle Fund NFO: बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने बैंक ऑफ इंडिया बिजनेस साइकिल फंड (Bank of India Business Cycle Fund) लॉन्च किया है, जो एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है। ये बिजनेस साइकिल के आधार पर सेक्टर में निवेश करेगा। स्कीम का नया फंड ऑफर या NFO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 23 अगस्त को बंद होगा। इस फंड का मकसद उन क्षेत्रों और कंपनियों की पहचान करना और उनमें निवेश करना है जो विस्तार के फेज में एंट्री करने की कगार पर हैं या पहले से ही लॉन्ग टर्म एक्सपेंशन के फेज में हैं। यानी फोकस ऐसी कंपनियों पर रहेगा, जिनमें विस्तार शुरू हो गया है या होगा।

Bank of India Business Cycle Fund NFO

बैंक ऑफ इंडिया बिजनेस साइकिल फंड एनएफओ

ये भी पढ़ें -

End of Feed