बैंक निफ्टी जल्द बनेगा 50 हजारी, इन 4 बैंकिंग शेयर से हो सकती है कमाई

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 8, 2024, 02:01 PM IST

Banking Stocks to Buy: शेयर मार्केट Expert Sanjiv Bhasin के मुताबिक बैंक निफ्टी में खरीदारी करने का समय आ गया है। IIFL सिक्योरिटीज के निदेशक, संजीव भसीन ने कहा कि अगले कुछ दिन, सप्ताह, महीने बैंकों के रहने वाले हैं।

Banking Stocks to Buy: शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई बना रहे है। गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन की बात करें निफ्टी ने 22,524 का नया ऑल टाइम हाई बनाया था। बैंक निफ्टी ने पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन से बहुत अच्छा पर परफॉर्मेंस कर रहे हैं। इसने बुधवार को क्लोज़िंग देकर 48000 का महतवपूर्ण लेवल के पार अपने ऑल टाइम हाई की तरफ जाने के संकेत दिए हैं। ऐसे में शेयर मार्केट Expert Sanjiv Bhasin ने इस मौके को बैंक निफ्टी में यह खरीदारी करने का समय है। IIFL सिक्योरिटीज के निदेशक, संजीव भसीन ने कहा कि अगले कुछ दिन, सप्ताह, महीने बैंकों के रहने वाले हैं।

Sanjeev Bhasin

उन्होंने आगे कहा कि हमारा मानना है कि कमजोर डॉलर, कमजोर बॉन्ड यील्ड का खेल असाधारण रूप से अच्छा चल रहा है। बैंक निफ्टी वह जगह है जहां आपको अभी अपना पैसा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ मिडकैप छोटे बैंक अब एक्शन में आने वाले हैं क्योंकि आरबीआई खुद भी कुछ समय के बाद फेड का अनुसरण करने की मुद्रा में आ जाएगा।

End of Feed