अगले महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर करें प्लानिंग

Bank Holidays July 2023: यदि आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना चाहते हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। आप आरबीआई की साइट पर जाकर अपने राज्य/शहर की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले महीने 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां
  • अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होती हैं बैंकों की छुट्टियां
  • जुलाई में पड़ेंगे 5 रविवार

Bank Holidays July 2023: 4 दिन बाद जुलाई का महीना शुरू होने जा रहा है। अगले महीने 15 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। अलग-अलग त्योहारों और अवसरों के चलते बैंकों में 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि ये छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। बल्कि कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के लिए ही होती हैं। कुछ अवसरों पर पूरे देश के बैंक बंद रहते हैं।

Bank Holidays July 2023

जुलाई 2023 में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

बता दें कि अगले महीने 5 रविवार पड़ेंगे, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी होगी। इन दिनों में पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में विभिन्न कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। यदि आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना चाहते हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।

End of Feed