Bank Holidays in April: अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक,लगातार तीन दिन के दो वीकेंड भी;देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 27, 2023, 10:06 AM IST

Bank holidays in April 2023: अप्रैल महीने में 5 रविवार और 2 शनिवार को मिलाकर कुल 15 दिन बंद रहेंगे। अप्रैल में लगातर 3 दिन के दो वीकेंड भी हैं। इसमें 14,15,16 अप्रैल और 21,22,23 अप्रैल शामिल हैं।

Bank holidays in April 2023: अप्रैल का महीना अन्य महीनों के मुकाबले अपने साथ ढेर सारी बैंक छुट्टियां लेकर आता है, भारत में आने वाले महीने में 5 रविवार और 2 शनिवार को मिलाकर कुल 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अप्रैल में लगातर 3 दिन के दो वीकेंड भी हैं। इसमें 14,15,16 अप्रैल और 21,22,23 अप्रैल शामिल हैं। जो ग्राहक अप्रैल के महीने में बैंकों में किसी जरूरी काम से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, वो यहां दी गई जानकारी के मुताबिक अपने प्लान को बना सकते हैं। बता दें कि बैंक प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश होता है।

Bank holidays in April 2023

Bank holidays in April 2023: अप्रैल में 15 दिन तक बंद रहेंगे बैंक।

ग्राहक ऑनलाइन लेनदेन कर पाएंगे

अप्रैल में, बैंक गुड फ्राइडे, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, ईद-उल-फितर आदि जैसे कई त्योहारों में बंद रहेंगे। वहीं 1 अप्रैल को बैंक खातों के सालाना हिसाब-किताब के चलते और 2 अप्रैल को रविवार की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इन दिनों जहां बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, वहीं मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग हमेशा की तरह काम करती रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन से लेनदेन कर सकते हैं। हालांकि, प्रत्येक राज्य में बैंक अवकाश भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी छुट्टियों की लिस्ट से तय होगा। इसलिए, बैंक छुट्टियों पर नए अपडेट के लिए RBI की वेबसाइट देखना अच्छा विकल्प है।

End of Feed