Bank Holiday Today: क्या आज मंगलवार 1 अप्रैल 2025 को बैंक खुले हैं या बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 1 April 2025: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों सार्वजनिक छुट्टी रहती है। क्या आज 1 अप्रैल 2025 को ईद के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। देखें छुट्टियों की लिस्ट।

Bank Holiday Today 1 April 2025: 1 अप्रैल 2025 मंगलवार को बैंक तो खुले रहेंगे, लेकिन आम ग्राहक कोई भी बैंकिंग काम नहीं कर पाएंगे। हालांकि, सभी बैंकों की ब्रांच खुली रहेंगी, लेकिन ये ब्रांच पब्लिक डीलिंग नहीं करेंगी। इसका मतलब है कि कोई भी ग्राहक अपनी बैंकिंग सर्विस जैसे खाते से संबंधित काम, पैसों की निकासी या जमा आदि नहीं कर पाएगा। यह दिन बैंकों के लिए फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग का दिन होगा और इस दौरान बैंकिंग काम केवल वित्तीय रिपोर्टिंग और अन्य खातों से संबंधित कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इसे पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है।

Bank Holiday Today

आज क्यों बंद हैै बैंक जानिए डिटेल (तस्वीर-Canva)

Bank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक क्यों बंद होंगे?

1 अप्रैल, 2025 को बैंकों में कोई पब्लिक डीलिंग नहीं होगी क्योंकि यह फाइनेंशियल ईयर का पहला दिन होता है। इस दिन बैंकों में वित्तीय वर्ष के समापन के कार्यों जैसे कि अकाउंट क्लोजिंग और बैलेंस शीट के समापन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसलिए ग्राहक इस दिन किसी भी प्रकार की बैंकिंग सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

End of Feed