Bank Holiday Today: क्या आज ईद पर 31 मार्च 2025 को बैंक खुले हैं या बंद? देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank holiday Today On Eid: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों सार्वजनिक छुट्टी रहती है। क्या आज 31 मार्च 2025 को ईद के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। देखें छुट्टियों की लिस्ट।

Bank holiday Today On Eid: आज यानी 31 मार्च को ईद है और आज ही वित्तीय वर्ष का अंत हो रहा है, जो बैंकिंग पेशेवरों के लिए सबसे व्यस्त दिन होता है, जो लेन-देन और वित्तीय रिपोर्टिंग को अंतिम रूप देते हैं। इस दिन बैंक आमतौर पर खुले रहते हैं। हालांकि ईद-उल-फित्र यानी रमजान ईद की वजह से आज राष्ट्रीय अवकाश भी है। इसलिए इस बात को लेकर भ्रम है कि आज बैंक खुले हैं या बंद है। आइए इस भ्रम को दूर कर लेते हैं।

Eid Bank Holiday, Monday Bank Holiday, 31st March Bank Holiday (1)

जानिए ईद के दिन बैंक खुले हैं या बंद

Bank Holiday Today: क्या 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे या बंद?

ईद-उल-फित्र यानी ईद 31 मार्च को पड़ने के बावजूद, बैंक चालू रहेंगे यानी बैंकों में छुट्टी नहीं है। इसलिए आज सभी बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय रिपोर्टिंग में किसी भी विसंगति से बचने के लिए बैंकों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्य दिवस 31 मार्च को चालू रहने का आदेश दिया है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सभी वित्तीय लेन-देन 1 अप्रैल को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले पूरे हो जाए।

End of Feed