Bank Holiday Today On 22 February 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत में बैंक की छुट्टियां तय करता है। विभिन्न राज्यों में बैंकों में छुट्टियां राष्ट्रीय, राज्यों की विशिष्ट और त्यौहारी छुट्टियों के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा RBI रेगुलेशन के अनुसार भारत में प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहते हैं। सभी सार्वजनिक, निजी, सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक इस RBI रेगुलेशन के अधीन हैं। इसलिए इस दिन बैंक ब्रांच बंद रहती हैं। इसका मतलब है कि बैंक जमा, बैंक निकासी और चेक क्लीयरेंस जैसी व्यक्तिगत बैंकिंग सेवाएं छुट्टी के दिनों में उपलब्ध नहीं होंगी।
क्या इस शनिवार बैंक बंद रहेंगे?
Saturday Bank Holiday : क्या आज 22 फरवरी 2025 को बैंक खुले हैं या बंद हैं?
22 फरवरी 2025 को फरवरी महीने का चौथा शनिवार है। इसलिए आज बैंक ब्रांच बंद रहेंगी यानी बैंकों में छुट्टी रहेगी। बैंक ग्राहकों को याद रखना चाहिए कि बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं।
Bank Holiday Today : ऑनलाइन बैंकिंग विकल्प उपलब्ध
डिजिटल लेन-देन, एटीएम और मोबाइल बैंकिंग सामान्य रूप से काम करना जारी रखेंगे। बैंक ग्राहक ट्रांजिशन करने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग चैनलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उपभोक्ता अपने खाते की शेष राशि की जांच कर सकते हैं और एटीएम सेवाओं के जरिये कैश निकासी कर सकते हैं। मोबाइल ऐप, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिये डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं। ऑनलाइन मनी ट्रांसफर पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि RTGS, NEFT और IMPS लेनदेन सेवाएं अब 24 घंटे उपलब्ध हैं। जिन चेकों को जमा या समाशोधित किया जाना है, उनका निपटान अगले वर्किंग डे सोमवार 24 फरवरी 2025 को किया जाएगा।
Bank Holiday : अगले सप्ताह बैंकों की छुट्टियां
26 फरवरी 2025 यानी आने वाले बुधवार को बैंक अवकाश है। ऐसा इसलिए क्योंकि 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के अवसर पर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि निम्नलिखित राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। त्रिपुरा,तमिलनाडु,सिक्किम,असम,मणिपुर,अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, मेघालय।
Bank Holiday: 28 फरवरी को इस राज्य में बैंक अवकाश
28 फरवरी, 2025 (यानी आने वाले शुक्रवार) को सिक्किम में लोसर उत्सव के लिए बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। लोसर एक तिब्बती बौद्ध त्योहार है जो बौद्धों के लिए चंद्र नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
