Bank Holiday Today: आज शनिवार 14 नवंबर 2026 बैंक बंद हैं या खुले हैं, दूर करें कंफ्यूजन, सोमवार 16 नवंबर के बारे में भी जानें

Bank Holiday Today: आज शनिवार 14 नवंबर 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। साथ की जानिए छठ पूजा की वजह से 16 नवंबर को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday Today : अगर आप इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज 14 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक (जैसे SBI, HDFC और ICICI) बंद हैं। इसके बाद कल यानी 15 नवंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। वहीं, देश के कुछ शहरों में सोमवार 16 नवंबर को भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा, जिससे वहां लगातार तीन दिनों का लंबा वीकेंड बन रहा है।

Bank holiday this week, Bank holidays November 2026, RBI bank holiday calendar, SBI holiday, HDFC Bank holiday, ICICI Bank holiday, three day bank holiday, Chhath Puja bank holiday

आज बैंक बंद है या खुला है, छठ पर कब-कब कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

किन राज्यों में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक?

आरबीआई के नियमों के अनुसार, देश के सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को बंद रहते हैं। इस वजह से 14 और 15 नवंबर को पूरे भारत में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, बिहार और झारखंड के ग्राहकों के लिए यह छुट्टी तीन दिनों की होगी। इन दोनों राज्यों में सोमवार, 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर बैंकों में अवकाश घोषित किया गया है। ध्यान रहे कि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।

End of Feed