Bank Holiday Alert: 25 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे या बंद? दूर करें अपना कंफ्यूजन

Bank Holiday Alert: महीने का आखिरी हफ्ता हो और बैंक का कोई जरूरी काम अटक जाए, तो परेशानी बढ़ना लाजमी है। कल 25 अप्रैल है और कई लोग इस सोच में हैं कि कल बैंक खुले रहेंगे या नहीं।

Bank Holiday Alert: अगर आप शनिवार यानी 25 अप्रैल को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। अक्सर बैंक ग्राहकों के मन में यह सवाल रहता है कि शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद। अगर आप भी 25 अप्रैल को लेकर कंफ्यूज हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे (Bank holiday) का नियम समझ लेना जरूरी है।

Bank holiday

Bank holiday (Photo: iStock)

कब बंद रहते हैं बैंक

Bank holiday (Photo: iStock)

दरअसल, भारत में बैंक हर शनिवार को बंद नहीं होते, बल्कि इसके लिए एक तय सिस्टम है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निर्धारित किया है। RBI के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं। ऐसे में 25 अप्रैल 2026 को देखें, तो यह महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए इस दिन पूरे भारत में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

End of Feed