Balaji Telefilms Share Price: बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर बीते कुछ सालों में भारतीय शेयर बाजार में मौजूद मल्टीबैगर शेयरों में से एक रहा है। पिछले एक साल में ही एकता कपूर की कंपनी के शेयर ने शेयरधारकों को 173 प्रतिशत रिटर्न दिया है। अब एंटरटेनमेंट कंपनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लव, सेक्स और धोखा-2 को लेकर चर्चा में है। 2010 में आई लव, सेक्स और धोखा फिल्म काफी पसंद की गई थी। बालाजी टेलीफिल्म्स अब इस फिल्म का सीक्वेल लेकर आएगी, जो कि 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इस खबर का बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयर पर पॉजिटिव असर पड़ा है। कंपनी का शेयर आज 3.78 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।
लव सेक्स और धोखा-2 19 अप्रैल को होगी रिलीज
ये भी पढ़ें -
कितने पर बंद हुआ शेयर
बीएसई पर बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर 123.28 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 125.30 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 131.87 रु तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.66 रु या 3.78 फीसदी की मजबूती के साथ 127.94 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,293.86 करोड़ रु है।
एक महीने में 38.33 फीसदी शेयर
- बीते 5 दिन में बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर 1.5 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में कंपनी का शेयर 38.33 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में ये 101.67 फीसदी उछला है। यानी इसने 6 महीनों में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है
- 2024 में अब तक ये 70.56 फीसदी उछला है
- एक साल में शेयर ने 173.08 फीसदी फायदा कराया है
रिलीज किया मोशन पोस्टर
नई फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा करते हुए, फिल्म के मेकर्स ने मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन दिया - "ये वैलेंटाइन डे नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिये, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है!
