Bajaj Finserv Share Price Target: Sanjiv Bhasin ने इस क्यों कहा- 'ये स्टॉक सबके पोर्टफोलियो में होना चाहिए...' जानें कितना मिला टारगेट

Bajaj Finserv Share Price Target: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लोन जारी करने पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने के एक दिन बाद शुक्रवार को देश की सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेज बढ़ोतरी हुई।

Bajaj Finserv Share Price Target: देश की सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फाइनेंस के शेयरों में सोमवार को कमजोरी देखने को मिली। BSE पर Bajaj Finserv के शेयर 0.96% नीचे 1,611 रुपये पर बंद हुए। शेयरों में कारोबार की शुरुआत 1640 रुपये से हुई, लेकिन जल्द ही स्टॉक टूट गया और कमजोर नोट पर ट्रेडिंग होने लगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लोन जारी करने पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने के एक दिन बाद शुक्रवार को देश की सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेज बढ़ोतरी हुई।

Sanjeev Bhasin

RBI ने हटाई रोक

ग्राहकों को बताई जाने वाली जानकारी से संबंधित मानदंडों में टालमटोल के चलते केंद्रीय बैंक ने 15 नवंबर 2023 को बजाज फाइनेंस से जुड़े eCOM और InstaEMI कार्ड पर बैन लगा दिया गया था। NBFC कंपनी पर अपने मुख्य विवरण में फीस और वसूली के तौर-तरीके साझा नहीं करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद बजाज फाइनेंस को दो प्लेटफार्मों के माध्यम से लोन जारी करने को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। इंस्टा ईएमआई कार्ड ग्राहकों को लचीली रीपेमेंट शर्तों के साथ समान मासिक किस्तों पर उपभोक्ता वस्तुओं से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक सामान खरीदने की अनुमति देता है। RBI के प्रतिबंध ने बजाज फाइनेंस के साथ Bajaj Finserv को भी बुरी तरह प्रभावित किया था। मार्च तिमाही के लिए बजाज फाइनेंस के कर-पूर्व लाभ में 4% की गिरावट आई थी।

End of Feed