Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ को मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स, GMP दे रहा 84% फायदे का संकेत

Azad Engineering IPO GMP: आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ का जीएमपी (GMP) 440 रु है। जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) संकेत देता है कि शेयर कितने प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 84 फीसदी है आजाद इंजीनियरिंग का जीएमपी
  • आईपीओ को मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स
  • आईपीओ के बाद बीएसई-एनएसई पर होगी लिस्टिंग

Azad Engineering IPO GMP: आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) का आईपीओ (IPO) बुधवार 20 दिसंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। आजाद इंजीनियरिंग में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी निवेश किया था। बता दें कि आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ शुक्रवार 22 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इसके आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। ये पब्लिक इश्यू 21 दिसंबर ढाई बजे तक 8 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 499-524 रु है। कंपनी आईपीओ से 740 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होगा। इस इश्यू में लॉट साइज 28 शेयरों की है। यानी एक लॉट के लिए 28 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। आगे जानिए कंपनी के शेयर का जीएमपी कहां पहुंच गया है।

End of Feed