16% सालाना बढ़ रही AYUSH इंडस्ट्री, 2047 तक $318 अरब पहुंचने का अनुमान, 17 लाख को मिला रोजगार

प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और वेलनेस का ट्रेंड तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि देश में AYUSH इंडस्ट्री 16% सालाना की रफ्तार से बढ़ रही है। 2047 तक यह इंडस्ट्री 318 अरब डॉलर से ज्यादा की हो जाएगी।

AYUSH Industry Growth: बीमार पड़ने के बाद इलाज कराने के बजाय अब लोग हेल्थ और वेलनेस पर पहले से खर्च कर रहे हैं। भारत में प्रिवेंटिव हेल्थ, पारंपरिक चिकित्सा और वेलनेस से जुड़ी AYUSH इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। विकासशील देशों की अनुसंधान और सूचना प्रणाली (RIS) के नए अध्ययन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की AYUSH सेवा अर्थव्यवस्था करीब 36.92 अरब डॉलर की हो चुकी है। वित्त वर्ष 2022-23 से यह सेक्टर 16.91% की CAGR से बढ़ा है।

AYUSH Industry Growth

आयुष इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही

इस तरह AYUSH अब सिर्फ पारंपरिक इलाज तक सीमित नहीं रहा। आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी और इनसे जुड़ी वेलनेस सेवाएं अब एक बड़े सर्विस इकोसिस्टम का हिस्सा बन रही हैं। RIS का अनुमान है कि मौजूदा क्षमता और आने वाले वर्षों में निवेश बढ़ने की स्थिति में AYUSH सेवा अर्थव्यवस्था 2047 तक 216 अरब डॉलर से 318 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है।

End of Feed