Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन से देश में होगा 50000 करोड़ रुपये का कारोबार, व्यापारी संगठन CAIT का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2023, 07:33 PM IST

Ayodhya Ram Mandir inauguration: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां चल रही हैं इसी बीच व्यापारी संगठन CAIT ने कहा है श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से देश में 50 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है।

Ayodhya Ram Mandir inauguration: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। जैसे-जैसे यह पल समीप आ रहा है, आमजन में जिज्ञासा भी बढ़ती जा रही है। इधर 22 जनवरी को प्रभु श्री राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के साथ अयोध्या और इसके आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बढ़ोतरी मिलना तय है।

देश में 50 हजार करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान

व्यापारी संगठन CAIT ने कहा है कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से देश में 50 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। स्थानीय व्यवसायी, दुकानदार, छोटे विक्रेता आदि भी राम मंदिर के खुलने से उनकी आय और राजस्व में भारी उछाल को लेकर बहुत आशान्वित हैं।

End of Feed