Cheque Fraud: फ्रॉड के शिकार लोगों को एक्सिस बैंक देगा 74 लाख का मुआवजा, जानें पूरा मामला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 22, 2024, 01:12 PM IST

Cheque Fraud: यह मामला 15 साल से अटका हुआ था जिसकी अब जाकर सुनवाई हुई है। यह मामला तब सामने आया जब 24 मई 2008 को चेक फ्रॉड का शिकार हुआ एक पीड़ित अपने बैंक खाते से कुछ पैसे निकालने पहुंचे था।

Cheque Fraud: चेक फ्रॉड मामले में एक्सिस बैंक को धोखाधड़ी के शिकार हुए 5 लोगों को 73.93 लाख रुपये का मुआवजा देना होगा। यह आदेश राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने दिया है। यह मामला 15 साल से अटका हुआ था जिसकी अब जाकर सुनवाई हुई है। यह मामला तब सामने आया जब 24 मई 2008 को चेक फ्रॉड का शिकार हुआ एक पीड़ित अपने बैंक खाते से कुछ पैसे निकालने पहुंचे था। उस समय व्यक्ति के खाते में 11.93 लाख रुपये थे, लेकिन बाद में बैंक ने उन्हें जानकारी दी कि उनके खाते में उस वक्त केवल 10,000 रुपये बचे थे। ऐसे में मामले की जांच करने पर यह पता चला कि किसी गुरविंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने एक फर्जी चेक लगाकर पीड़ित के खाते से 11.83 लाख रुपये निकाल लिए थे। इसकी जानकारी खाताधारक को नहीं लगी। ऐसी ही चार और घटनाएं सामने आई थीं, जिसमें फर्जी चेक के जरिए ग्राहकों के खाते से कुल 68.93 लाख रुपये निकाल लिए गए।

Cheque Fraud: फ्रॉड के शिकार लोगों को एक्सिस बैंक देगा 74 लाख का मुआवजा, जानें पूरा मामला

एक्सिस बैंक का क्या कहना?

चेक फ्रॉड के मामले में जानकारी मिलने पर एक्सिस बैंक ने मुख्य संदिग्ध गुरविंदर सिंह के खिलाफ धारा 420, 468, 471 और 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई। बैंक ने इस चेक फ्रॉड की जानकारी रिजर्व बैंक को भी दी थी। इसके बाद एक्सिस बैंक ने मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का भी गठन किया था। इस टीम का गठन 14 जुलाई, 2008 को हुआ था।

End of Feed