Stock Split 2024: इस कंपनी के Stock 1 के 10 बन जाएंगे, जानिए क्या है प्लान और क्या होगा फायदा

Stock Split 2024: एवनमोर कैपिटल एंड मैनेजमेंट सर्विसेज के एक शेयर को 10 नए शेयरों में विभाजित किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है।

Stock Split 2024: एनबीएफसी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी एवनमोर कैपिटल एंड मैनेजमेंट सर्विसेज (Avonmore Capital & Management Services Limited) ने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। निदेशक मंडल की मीटिंग में 1:10 के अनुपात में स्टॉक विभाजन की सिफारिश की गई है। यानी कंपनी के एक शेयर को 10 नए शेयरों में विभाजित किया जाएगा। इस संबंध में 10 मई को सेबी को दी गई जानकारी के अनुसार निदेशक मंडल ने कंपनी के 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 1 इक्विटी शेयर को 1 रुपये अंकित मूल्य वाले 10 (दस) इक्विटी शेयरों में विभाजन के प्रस्ताव पर विचार किया है । जो नियामक की मंजूरी के बाद अमल में आएगा। कंपनी ने फिलहाल रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है।

AVON MORE STOCK SPLIT

स्टॉक स्प्लिट

एवनमोर कैपिटल क्यों कर रही है Stock Split

कंपनी ने कहा है कि स्टॉक स्प्लिट का मकसद पूंजी बाजार में तरलता बढ़ाना है। साथ ही शेयरधारकों का विस्तार करना और छोटे निवेशकों के लिए शेयरों को अधिक किफायती बनाना है। इस कदम से शेयरधारकों को उसके पास मौजूद शेयर पर अतिरिक्त शेयर दिए जाएंगे। इससे शेयरधारक के पास पहले से मौजूद शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी। निवेश के वैल्यू पर इससे कोई असर नहीं होगा।

End of Feed