Ashneer Grover New Message A game of Corporate ‘Ranjish’:अशनीर ग्रोवर ने एक और धमाका किया है। भारत पे (Bharat Pe) द्वारा अशनीर ग्रोवर पर किए गए एफआईआर के बाद उन्होंने अलग ही अंदाज में रिएक्शन दिया है। ग्रोवर ने भारत पे के चेयरमैन रजनीश कुमार पर निशाना साधते हुए 81 करोड़ का नोट ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने आरबीआई की तर्ज पर नोट पर रजीश बैंड ऑफ इंडिया लिखा है। जाहिर है अशनीर ग्रोवर नोट के जरिए 81 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में, उन पर की गई एफआईआर पर निशाना साध रहे हैं। वह यही नहीं रुके हैं उन्होंने यह भी लिखा है कि वह अब 'दोगलापन' के बाद A game of corporate ‘Ranjish’ ! इसके जरिए उन्होंने खेल के नियम बताए हैं।
अशनीर ग्रोवर ने भारत पे पर साधा निशाना
ट्वीट में क्या लिखा है
अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट में लिखा है कि 'दोगलापन' किताब की सफलता के बाद अब मैं कुछ नया क्रिएट कर रहा हूं। जिसमें Doglapan - The Board (err bored) Game. A game of corporate ‘Ranjish’ ! इस गेम में शतरंज की तरह 81 वर्ग होंगे। और उसकी कीमत 810 रुपये है। और हर चाल के पहले आपको चिल्लाना होगा। साथ ही जिस करंसी में यह खेल खेला जाएगा। उसकी वैल्यू 81 करोड़ रुपये होगी। जाहिर करंसी पर 81 करोड़ लिख कर ग्रोवर 81 करोड़ की एफआईआर पर तंज कस रहे हैं।
क्या है मामला
असल में आर्थिक अपराध शाखा ने (EOW) भारतपे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हाल ही में FIR दर्ज की है। यह एफआईआर भारतपे की शिकायत के बाद दर्ज की गई है। कंपनी ने अपनी शिकायत में अशनीर ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन समेत परिवार के कुछ अन्या सदस्यों पर कंपनी के पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान अशनीर ग्रोवर ने कहा है कि भारतपे के चेयरमैन रजनीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कंपनी को बर्बाद कर दिया।
मार्च 2022 में भारत पे से टूटा नाता
इसके पहले फरवरी, 2022 में ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन को हेरा-फेरी के आरोपों में कंपनी से निकाल दिया गया। उसके बाद मार्च में अशनीर ग्रोवर ने भी कंपनी छोड़ दी। भारत पे ने माधुरी जैन पर गंभीर आरोप लगाए। उनके उपर आरोप है कि उन्होंने कंपनी के फंड का निजी खर्च के लिए इस्तेमाल किया। इसके तहत फंड का ब्यूटी ट्रीटमेंट, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी और परिवार के साथ विदेश यात्रा, घर के इंटीरियरन डिजाइन में खर्च करने का आरोप है।
