अशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो वाली फाइनोटेक्स केमिकल ने Q4 रिजल्ट में किया 20% डिविडेंड का ऐलान

स्मॉलकैप केमिकल कंपनी फाइनोटेक्स केमिकल लिमिटेड (Fineotex Chemical Ltd), जिसमें दिग्गज निवेशक अशीष कचोलिया की 2.7% हिस्सेदारी है, ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजों के साथ 20% फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है।

स्मॉलकैप केमिकल कंपनी फाइनोटेक्स केमिकल लिमिटेड (Fineotex Chemical Ltd), जिसमें दिग्गज निवेशक अशीष कचोलिया की 2.7% हिस्सेदारी है, ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजों के साथ 20% फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ₹2 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर Re 0.40 प्रति शेयर (20%) का अंतिम लाभांश प्रस्तावित किया गया है, जिसकी कुल राशि ₹4,58,30,036 है। यह लाभांश आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में सदस्यों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

Fineotex Chemical, Ashish Kacholia Portfolio

अशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो का स्टॉक।

इससे पहले कंपनी ने FY2024-25 में ₹0.40 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी दिया था, जिससे पूरे वित्त वर्ष के लिए कुल डिविडेंड ₹0.80 प्रति शेयर (40%) यानी ₹9,16,60,072 हो गया है।

End of Feed