Home loan: पहली बार होम लोन लेने जा रहे हैं? याद रखें ये 5 बातें, साथ में ब्याज रेट भी जानें

Home loan: अपने सपनों का घर खरीदने के लिए होम लोन लेने जा रहे हैं वो भी पहली बार तो यहां बताई गई पांच बातों को गांठ बांध लें। साथ में यहां होम लोन पर लगने वाले ब्याज दरों को भी जान लें।

Home loan: खुद का अपना एक घर हो हर भारतीय का सपना होता है। Aspiration Index नामक एक हाल के सर्वे ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि कैसे साल-दर-साल भारतीयों के बीच घर का मालिकाना हक टॉप तीन आकांक्षाओं में से एक रहा है। घर खरीदने की चाहत रखने वालों में से कई अपना पहला घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन पास में उतने पैसे नहीं होते है कि वह कैश में घर खरीद सके। इसलिए होम लोन नए घर खरीदारों के लिए सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक बन गया है। हालांकि होम लोन लेने की प्रक्रिया को झेलना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए। अगर आप पहली बार होम लोन ले रहे हैं तो आपको मदद करने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आपको अपने होम लोन पर सबसे अच्छा डील हासिल करने में मदद करेंगे।

Home loan, important things for home loan

होम लोन लेने से पहले जानें यहां बताई गई बातें (तस्वीर-Canva)

Home loan: अपना क्रेडिट स्कोर जांचें

लोन के लिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप योग्य हैं या नहीं, क्रेडिट स्कोर जरुरतों की जांच करें। चूंकि आपका क्रेडिट स्कोर आपकी लोन पात्रता और ब्याज दर को प्रभावित करता है, इसलिए आपको 750 या उससे अधिक का स्कोर हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए। अगर आपका स्कोर कम है, तो लोन के लिए आवेदन करने से पहले इसे सुधारने के लिए कदम उठाएं।

End of Feed