बिजनेस

Rajputana Biodiesel IPO: कुछ ही घंटों में 5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ राजपुताना बायोडीजल का IPO, 80 रु पहुंचा GMP

Rajputana Biodiesel IPO GMP: राजपुताना बायोडीजल के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 123-130 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका GMP 80 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 130 रु भी तय होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये 61.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

राजपुताना बायोडीजल का IPO खुला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • राजपुताना बायोडीजल का IPO खुला
  • मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स
  • कुछ ही घंटों में 5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ

Rajputana Biodiesel IPO GMP: राजपुताना बायोडीजल का एसएमई आईपीओ आज मंगलवार 26 नवंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 28 नवंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी का लक्ष्य एसएमई आईपीओ के जरिए करीब 25 करोड़ रुपये जुटाना और एनएसई एसएमई प्लैटफ़ॉर्म पर शेयर लिस्ट करना है। इसके आईपीओ को पहले ही दिन अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। करीब पौने 3 बजे तक राजपुताना बायोडीजल का एसएमई आईपीओ 5 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। इसकी एक वजह कंपनी के शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) है।

ये भी पढ़ें -

Rajputana Biodiesel IPO Price Band

राजपुताना बायोडीजल के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 123-130 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका GMP 80 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 130 रु भी तय होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये 61.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी लिस्टिंग घट या बढ़ सकता है।

Rajputana Biodiesel IPO Lot Size

राजपुताना बायोडीजल के आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी कम से कम 1000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। राजपुताना बायोडीजल बायो-फ्यूल्स और इसके बाय-प्रोडक्ट्स जैसे ग्लिसरीन और फैटी एसिड की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के बिजनेस में लगी हुई है।

आईपीओ से जुटाए पैसे का यूज कंपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनी को लोन देने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों में करेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article