रोजाना 7 रुपये की बचत से बुढ़ापे में मिलेगी हर महीने 5,000 की पेंशन! समझें APY की पूरी कैलकुलेशन

APY Contribution Chart: अगर आपके पास भी नियमित पेंशन व्यवस्था नहीं है तो आप अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं।

APY Contribution Chart: अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में निवेश करना चाहिए। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) केंद्र सरकार की एक सोशल सिक्योरिटी स्कीम है, जिसे खासतौर पर अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य लोगों को रिटायरमेंट के बाद निश्चित मासिक पेंशन उपलब्ध करवाना है।

APY Contribution Chart

APY (Photo: iStock)

रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी

APY (Photo: iStock)

APY के तहत निवेशक 60 साल की उम्र के बाद 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की मंथली पेंशन पा सकते हैं। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि जितनी कम उम्र में निवेश शुरू किया जाता है, उतना कम मासिक योगदान देना पड़ता है। यानी अगर कोई व्यक्ति युवा अवस्था में APY से जुड़ता है, तो उसे हर महीने कम रकम जमा कर भविष्य में पेंशन का फायदा मिल सकता है। यह योगदान सब्सक्राइबर की एंट्री एज पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ने वाले व्यक्ति को सबसे कम मासिक निवेश करना पड़ता है, जबकि ज्यादा उम्र में जुड़ने पर योगदान बढ़ जाता है।

कौन कर सकते हैं निवेश

Atal Pension Yojana में निवेश करने के लिए एप्लीकेंट की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास सेविंग बैंक अकाउंट, आधार और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। योजना में शामिल होने के बाद सब्सक्राइबर को 60 साल की उम्र तक लगातार योगदान करना होता है।

End of Feed