Apple Market Cap: एप्पल (Apple) ने एक और शानदार रिकॉर्ड बनाया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान एप्पल शेयरों (Apple Share) में लगातार तेजी आने के बाद इस टेक कंपनी का मार्केट कैप (Apple MCap) तीन लाख करोड़ डॉलर के पास पहुंच गया है। अभी कंपनी का मार्केट कैप 2.97 लाख करोड़ डॉलर हो चुका है। दरअसल एप्पल के शेयर बुधवार के कारोबार में 1 फीसदी चढ़कर 189.90 डॉलर पर पहुंच गया, जो उसका लाइफ टाइम हाई लेवल था। हालांकि बाद में ये तेजी थोड़ी कम हो गई और 0.4 फीसदी की बढ़त में बंद हुई। इसके साथ ही कंपनी का एमकैप भी 2.97 लाख करोड़ डॉलर हो गया।
एप्पल ऑफिस
यह भी पढ़ें: Xiaomi ने शुरू की भारत में छंटनी, 400-500 पर गिर सकती है गाज, इसी महीने पड़ी थी ईडी रेड
3 जनवरी को भी 3 लाख करोड़ डॉलर के निकला पार
बुधवार के कारोबार के दौरान एक समय कंपनी का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ डॉलर के पार निकल गया था। हालांकि ऐसा पहले भी एक बार हो चुका है। 3 जनवरी 2022 को भी कारोबार के दौरान एप्पल का एमकैप एक बार 3 लाख करोड़ डॉलर के पार निकला था, लेकिन कुछ ही देर में नीचे आ गया था। टेक शेयरों की बिकवाली वाले नुकसान को कंपनी ने पूरा रिकवर कर लिया है और नई ऊंचाई तक पहुंचने वाली है।
2 से 3 लाख करोड़ पहुंचने में लगे 3 साल
रॉयटर्स के अनुसार, पिछले 6 महीने में कंपनी का एमकैप 45 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। सिर्फ 2023 में ही इसके शेयरों की वैल्यू में 46 फीसदी की तेजी आई है। एप्पल को दो लाख करोड़ डॉलर वाली कंपनी से तीन लाख करोड़ डॉलर के स्तर के नजदीक पहुंचने में करीब 3 साल लगे हैं। इससे पहले कंपनी को एक लाख करोड़ डॉलर से दो लाख करोड़ डॉलर की कंपनी बनने में दो साल लगे थे।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चैटजीपीटी के साथ, निवेशकों ने एनवीडिया और मेटा प्लेटफ़ॉर्म जैसे अन्य बिग टेक शेयरों में भी निवेश शुरू किया है , जिससे इस तरह की मिलनी शुरू हो गई है।
