Apple Market Cap: एप्पल नहीं रही अब दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, ये कंपनी निकली आगे

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 12, 2024, 09:03 AM IST

Apple Market Cap: पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को एप्पल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट 2024 में एप्पल के आईफोन की डिमांड पर असर होने की रिपोर्ट्स के बाद आई हैं।

Apple Market Cap: अभी तक आपने एप्पल (Apple) को दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी के नाम से जानते होंगे। लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने एप्पल को पीछे छोड़ दिया है। पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को एप्पल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट 2024 में एप्पल के आईफोन की डिमांड पर असर होने की रिपोर्ट्स के बाद आई हैं। जिसकी वजह से रिपोर्ट में दावा है कि यह साल एप्पल के लिए मुश्किल भरा साल हो सकता है। यही वजह रही की कंपनी की शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Apple Market Cap: एप्पल नहीं रही अब दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, ये कंपनी निकली आगे

माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में क्यों तेजी

माइक्रोसॉफ्ट की बात करें तो कंपनी के शेयरों में गुरुवार को 1.6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 2.875 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। कंपनी जल्द ही जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपनी कमाई बढ़ाएगी। जो निवेशकों को अच्छी लगी और उन्हें आकर्षित करने में सफल रही।

End of Feed