इंडियन मिडिल क्लास के मुरीद हुए Apple CEO,बोले-अविश्वसनीय है भारत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2023, 03:58 PM IST

Apple CEO Tim Cook on India: टिम कुक ने कहा कि ऐप्पल के भारत में कई चैनल साझेदार हैं और वे कारोबार की प्रगति से काफी खुश हैं।उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, मैं वहां ब्रांड के लिए जो उत्साह देख रहा हूं, उससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती।

Apple CEO Tim Cook on India:एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि भारत अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार है और कंपनी इस पर खास ध्यान दे रही है।आईफोन बनाने वाली कंपनी के प्रमु ने यह भी बताया कि भारत में उसके कारोबार ने एक नया तिमाही रिकॉर्ड बनाया है और सालाना आधार पर बेहद मजबूत दो अंकों की वृद्धि हुई है।एप्पल ने पिछले महीने भारत में एक महत्वाकांक्षी खुदरा विस्तार योजना शुरू की और कुक ने दिल्ली और मुंबई में कंपनी के खुदरा स्टोर का उद्घाटन किया।

apple ceo tim cook

एप्पल सीईओ टिम कुक

भारतीय बाजार बेहद रोमांचक

कुक ने तिमाही परिणामों की घोषणा के दौरान कहा कि भारत के दोनों स्टोर एक शानदार शुरुआत के लिए तैयार हैं। कुक ने कहा कि भारत में कारोबार को देखते हुए, हमने एक तिमाही रिकॉर्ड बनाया और दो अंकों की बेहद मजबूत सालाना वृद्धि दर्ज की है। यह हमारे लिए काफी अच्छी तिमाही थी और भारत आश्चर्यजनक रूप से रोमांचक बाजार है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में गतिशीलता है और इसकी ''जीवंतता अविश्वसनीय है।''

End of Feed