E-Filing: केंद्र सरकार का एक और बड़ा कदम, ट्रेड रेमेडी जांच में ई-फाइलिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी

E-Filing: केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि वह ट्रेड रेमेडी जांच में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दस्तावेज जमा करने के लिए एक ई-फाइलिंग प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है। यह प्लेटफॉर्म जल्द लाइव हो जाएगा, जिससे सभी पक्षकारों के लिए पारदर्शिता, दक्षता और पहुंच में आसानी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • केंद्र सरकार का एक और बड़ा कदम
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी
  • ट्रेड रेमेडी जांच में ई-फाइलिंग के लिए होगा

E-Filing: केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि वह ट्रेड रेमेडी जांच में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दस्तावेज जमा करने के लिए एक ई-फाइलिंग प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है। यह प्लेटफॉर्म जल्द लाइव हो जाएगा, जिससे सभी पक्षकारों के लिए पारदर्शिता, दक्षता और पहुंच में आसानी होगी। ट्रेड रेमेडी उस प्रोसेस को कहा जाता है, जहां सरकार घरेलू उद्योग को बचाने के लिए अनुचित ट्रेड प्रेक्टिस (विदेशी कंपनियों द्वारा डंपिंग) आदि पर एक्शन लेती है। 1995 से भारत की ओर से 1,200 से अधिक ट्रेड रेमेडी जांच की जा चुकी हैं।

e filing in trade remedy investigation

केंद्र सरकार का एक और बड़ा कदम

ये भी पढ़ें -

क्या होती है भूमिका

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (डीजीटीआर) ने प्रभावित उद्योगों को समय पर राहत सुनिश्चित करने के लिए शीघ्रता से जांच करके, जो आमतौर पर एक वर्ष के भीतर पूरी हो जाती है, इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई है।

End of Feed