अनिल अंबानी SBI के खिलाफ क्यों पहुंचे सुप्रीम कोर्ट? विस्तार से जानिए पूरा मामला

Anil Ambani vs SBI : उद्योगपति अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने एसबीआई के अपने और रिलायंस कम्युनिकेशंस के खातों को धोखाधड़ी वाली कैटेगरी में डालने के फैसले को चुनौती दी है। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में एसबीआई के निर्णय को बरकरार रखा था।

Anil Ambani vs SBI : उद्योगपति अनिल अंबानी ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें बैंक ने उनके और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) के खातों को धोखाधड़ी वाली कैटेगरी में रखा था। अभी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए लिस्टेड नहीं हुआ है।

Anil Ambani, Reliance Communications, State Bank of India

धोखाधड़ी का ठप्पा नहीं चलेगा! अनिल अंबानी ने SBI को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती (तस्वीर-PTI)

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंबानी की याचिका खारिज की थी

इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने 3 अक्टूबर को अनिल अंबानी की याचिका को खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अंबानी की याचिका में कोई ठोस आधार नहीं है और एसबीआई का फैसला सही है। हाई कोर्ट के इसी फैसले को चुनौती देते हुए अंबानी अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

End of Feed