Anil Ambani: अनिल अंबानी के लोन अकाउंट पर धोखाधड़ी का ठप्पा? केनरा बैंक से जुड़ा क्या है बंबई हाईकोर्ट का आदेश

Anil Ambani case: बंबई हाईकोर्ट ने केनरा बैंक के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें अनिल अंबानी के ऋण खाते को "धोखाधड़ी खाता" घोषित किया गया था। अंबानी ने दावा किया कि बैंक ने उनकी सुनवाई किए बिना यह फैसला लिया। कोर्ट ने RBI से जवाब मांगा और अगली सुनवाई 6 मार्च 2025 को होगी।

Anil Ambani News: बंबई उच्च न्यायालय ने केनरा बैंक द्वारा उद्योगपति अनिल अंबानी के ऋण खाते को "धोखाधड़ी खाता" घोषित करने के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी है।

anil ambani,anil ambani case, anil ambani news, anil ambani loan fraud, canara bank fraud case,

अनिल अंबानी।

क्या है मामला?

यह ऋण खाता अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) से जुड़ा है, जो फिलहाल दिवालिया प्रक्रिया का सामना कर रही है। केनरा बैंक ने 8 नवंबर 2024 को इसे फ्रॉड खाता घोषित किया था, जिसे अंबानी ने बंबई हाईकोर्ट में चुनौती दी।

End of Feed