Ambani Wedding: BKC के होटलों की रिकॉर्ड बुकिंग, एक रात का किराया 1 लाख रुपये तक पहुंचा

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Updates: अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के जश्न ने मुंबई के होटलों की बुकिंग और कीमतों पर खासा असर डाला है। मुंबई के एक प्रमुख अपस्केल रियल एस्टेट हब बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में दो मुख्य होटल प्रॉपर्टीज, जहां शादी होनी है, सभी बिक चुकी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीकेसी में 9 जुलाई को एक कमरे का रेट
  • दो होटल ऐसे हैं जहां सभी रूम अभी से बिक चुके हैं
  • ग्रैंड हयात, ताज बांद्रा, ताज सांताक्रूज और सेंट रेजिस में रूम्स

Anant Radhika Wedding News: अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेट अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी राधिका मर्चेंट के साथ शादी 12 जुलाई को होगी। यह शादी समारोह जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई के बीकेसी में होगी। क्योंकि शादी में कई देशों से मेहमान आएंगे जिसकी वजह से मुंबई में बड़े होटल्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। इस एरिया के अधिकतर 5 स्टार होटल्स के कमरे बिक चुके हैं।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Record booking at BKC hotels

KC के होटलों की रिकॉर्ड बुकिंग।

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अनंत-राधिका की शादी की वजह से मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के 5 स्टार होटल्स में जबरदस्त बुकिंग देखने को मिली है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि मेहमान कहां ठहरेंगे, लेकिन बीकेसी और आसपास के इलाकों में होटल की दरें काफी बढ़ गई हैं।

End of Feed