आर एस सोढ़ी (Amul MD RS Sodhi) ने सोमवार को गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा (Resigns) दे दिया। जीएमएमएफ अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पादों का विपणन करती है। सोढ़ी ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।
अमूल के एमडी आर एस सोढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है
उन्होंने कहा, 'मैं सेवा विस्तार पर था। निदेशक मंडल ने मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।' सोढ़ी 40 साल से अधिक समय पहले एक बिक्री अधिकारी के रूप में जीसीएमएमएफ में शामिल हुए थे और जून, 2010 में इसके प्रबंध निदेशक बने थे। वह पिछले दो साल से सेवा विस्तार पर थे। वह भारतीय डेयरी संघ के अध्यक्ष भी हैं।
कंपनी ने जयेन मेहता को MD का चार्ज दिया है
आर एस सोढ़ी के जाने के बाद कंपनी ने जयेन मेहता को MD का चार्ज दिया है बताते हैं कि अमूल को कुछ महीनों बाद एक फुल टाइम प्रबंध निदेशक मिलेगा। साल 2010 में गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के शीर्ष पर नियुक्त होने के बाद, आर एस सोढ़ी लगभग पिछले 13 सालों से इसके एमडी के रूप में कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे।
