Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन का नाम दिग्गज सितारों की लिस्ट में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने बेहतरीन अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि फिटनेस, स्टाइलिंग और कई चीजों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक वक्त था जब लोगों को करोड़पति बनाने वाले अभिनेता खुद दिवालिया होने के कगार पर खड़े थे। आइए इस रोचक किस्से के बारे में जानते हैं।
Amitabh Bachchan Birthday: लोगों को करोड़पति बनाने वाले खुद होने वाले थे दिवालिया!
साल 1995 में शुरू की थी अपनी कंपनी
अमिताभ बच्चन ने साल 1995 में एक कंपनी शुरू की थी। कंपनी का नाम अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड (ABCL) था। इस कंपनी ने साल 1996 में मिस वर्ल्ड (Miss World) का मेगा इवेंट आयोजित किया था। इस इवेंट के जज विजय माल्या (Vijay Mallya) थे। उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका था जब मिस वर्ल्ड का इवेंट सनसिटी के बाहर किसी दूसरे देश में हुआ था।
गिरवी पर रखा था बंगला
इस मेगा इवेंट के बाद उनकी कंपनी का दिवालिया होने का सफर भी शुरू हो गया था। इस इवेंट से उन्हें कोई कमाई नहीं हुई थी। बल्कि वे कर्ज तले भी दब गए थे। लोन की वसूली के लिए बैंक की ओर से उन्हें कई नोटिस भी भेजे गए थे। रिपोर्ट्स की मानें, तो बिग बी ने अपना बंगला 'प्रतीक्षा' (Pratiksha) भी गिरवी पर रख दिया था।
बुरी तरह पिट गई थी इस बैनर की पहली फिल्म
मिस वर्ल्ड के इवेंट से पहले अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने फिल्में भी बनाई थीं। इस कंपनी की 15 फिल्मों की लागत 3 करोड़ से 8 करोड़ रुपये आई थी। एबीसीएल हजार करोड़ की कंपनी बनना चाहती थी, लेकिन इस बैनर की पहली फिल्म बुरी तरह पिट गई थी और बाद में भी इसकी फिल्मों का कलेक्शन अच्छा नहीं रहा था।
ABCL के लिए फंड जुटाने के लिए किया था ये काम
इतना ही नहीं, इस कंपनी के खिलाफ कई कानूनी मामले भी चले। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनपर 90 करोड़ रुपये का लोन था, जिसे चुकाने के लिए उनपर काफी दबाव था। तब अमिताभ बच्चन ने कोर्ट के सामने दलील दी थी कि उन्होंने अपना बंगले सहारा इंडिया फाइनेंस के पास गिरवी रखा है।
