देश की दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी में 35 दिन के लिए हो सकती है शटडाउन, 6000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर क्या होगा असर?

देश की दूसरी सबसे बड़ी निजी रिफाइनरी, Nayara एनर्जी, अप्रैल की शुरुआत से लगभग 35 दिनों के लिए अपने ऑपरेशन को बंद करने की योजना बना रही है। इस मेंटेनेंस शटडाउन के कारण भारत की कुल रिफाइनिंग क्षमता का लगभग 8% हिस्सा अस्थायी रूप से कम हो जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

एक तरफ जहाँ मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को $103 प्रति बैरल के पार पहुंचा दिया है, वहीं भारत के घरेलू ईंधन बाजार के लिए एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। देश की दूसरी सबसे बड़ी निजी रिफाइनरी, नायरा एनर्जी (Nayara Energy), गुजरात के वाडिनार स्थित अपने प्लांट को 35 दिनों के लिए पूरी तरह बंद करने की योजना बना रही है। यह शटडाउन रिफाइनरी के नियमित रखरखाव (Maintenance) के लिए किया जा रहा है, लेकिन इसकी टाइमिंग ने बाजार विशेषज्ञों और पेट्रोल पंप डीलरों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

Oil Refinary

8% रिफाइनिंग क्षमता पर पड़ेगा सीधा असर

नायरा एनर्जी की इस रिफाइनरी की क्षमता सालाना 2 करोड़ टन कच्चा तेल साफ करने की है, जो भारत की कुल रिफाइनिंग क्षमता का लगभग 8% हिस्सा है। 35 दिनों तक उत्पादन ठप रहने का मतलब है कि बाजार में पेट्रोल और डीजल की आवक में बड़ी कमी आ सकती है। नायरा एनर्जी देश के 6,300 से अधिक पेट्रोल पंपों को ईंधन सप्लाई करती है। ऐसे में आने वाले समय में पेट्रोल पम्पों की मुसीबत बढ़ सकती है, रिफाइनरी का यह शटडाउन मार्च के अंत से शुरू होकर अप्रैल तक चलने की उम्मीद है।

End of Feed