US Canada Trade War 2025: अमेरिका-कनाडा ट्रेड वॉर तेज! पीएम कार्नी बोले- पुराना रिश्ता खत्म! ट्रंप ने ऐसा क्या कर दिया

PM Mark Carney Latest Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाहनों के आयात पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा कर दी, जिससे कैनेडा की ऑटो इंडस्ट्री पर संकट मंडरा रहा है। पीएम मार्क कार्नी ने इसे लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि "अमेरिका और कनाडा का पुराना आर्थिक और सैन्य रिश्ता अब खत्म हो गया है!"

KEY HIGHLIGHTS
  • 5 लाख नौकरियों पर संकट – कनाडा की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बड़ा झटका।
  • कनाडा की जवाबी कार्रवाई तय – पीएम कार्नी ने ट्रंप के फैसले पर सख्त प्रतिक्रिया दी।
  • इलेक्शन प्रचार रोका – अमेरिका से ट्रेड वॉर पर रणनीति बनाने के लिए कैबिनेट बैठक बुलाई गई।

PM Mark Carney Latest Statement: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और कनाडा के बीच गहरे आर्थिक, सुरक्षा और सैन्य सहयोग का पुराना दौर समाप्त हो गया है। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वाहनों के आयात पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा के बाद आया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा वाहन आयात पर 25% टैरिफ अगले हफ्ते से लागू किया जाएगा। इससे कनाडा की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लग सकता है, जिससे करीब 500,000 नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।

US Canada Trade War 2025

अमेरिका-कैनेडा ट्रेड वॉर: ट्रंप के ऑटो टैरिफ पर पीएम कार्नी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री कार्नी ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा, "हमारी अर्थव्यवस्थाओं के गहरे एकीकरण और सुरक्षा व सैन्य सहयोग पर आधारित पुराना रिश्ता अब खत्म हो चुका है।"

End of Feed