Amagi Media Labs IPO Listing Updagte: 30 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ इश्यू 13.52% के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से ठीक पहले GMP निगेटिव जोन में आ गया था। इससे यह साफ हो गया था कि लिस्टिंग कमजोर होने वाली है। GMP ट्रेंड के मुताबिक Amagi IPO का GMP -₹1 दिख रहा था, जिससे संकेत मिल रहा है कि स्टॉक डिस्काउंट लिस्टिंग के साथ बाजार में एंट्री ले सकता है। लेकिन, लिस्टिंग GMP ट्रेंड की तुलना में और भी ज्यादा निराशाजनक हुई है।
लिस्टिंग आज
शुरआती कारोबार में हल्की रिकवरी
361 के इश्यू प्राइस वाले शेयर की 318 रुपये पर लिस्टिंग के बाद शुरुआती कारोबार में हल्की रिकवरी देखने को मिली है। 10:11 मिनट पर अमागी के शेयर 346.80 रुपये पर ट्रेड करते दिखे, जो इश्यू प्राइस से 14.20 रुपये यानी 3.93% नीचे है।
GMP ने बिगाड़ा खेल
Amagi Media Labs IPO का अपर प्राइस बैंड ₹361 है। लेकिन मौजूदा GMP के हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹360 के आसपास बताया जा रहा है। यह सीधे तौर पर बताता है कि लिस्टिंग पर प्रीमियम नहीं, डिस्काउंट का माहौल है। GMP ट्रेंड की बात करें तो पिछले 15 सेशंस में इसका रेंज काफी बड़ा रहा। डेटा के मुताबिक इसका लोएस्ट GMP -₹1 और हाइएस्ट GMP ₹43 तक गया है। हालांकि लिस्टिंग से ठीक पहले इसका निगेटिव होना निवेशकों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
सब्सक्रिप्शन मजबूत, फिर GMP कमजोर क्यों?
IPO को आखिरी दिन तक जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। रिपोर्टेड डेटा के मुताबिक कुल सब्सक्रिप्शन 30.24 गुना रहा। इसमें सबसे ज्यादा 38.26 गुना डिमांड नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में रही। इसके अलावा करीब 33.13 गुना डिमांड क्वलीफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (QIB) में रही। इसके अलावा रिटेल कैटेगरी में इश्यू करीब 9.54 गुना भरा। यानी आंकड़ों में पैसा भरपूर आया, लेकिन GMP का निगेटिव होना यह संकेत देता है कि लिस्टिंग के समय बाजार का सेंटीमेंट ठंडा पड़ सकता है। कई बार ऐसा तब होता है जब व्यापक बाजार में उतार-चढ़ाव हो या निवेशक हाई वैल्यूएशन पर सतर्क हो जाएं।
एंकर बुक में बड़े फंड्स की मौजूदगी
IPO के एंकर पोर्शन में भी कई बड़े फंड्स शामिल रहे। लिस्ट में SBI Innovative Opportunities Fund, SBI MNC Fund, ICICI Prudential Technology Fund, Aditya Birla Sun Life Digital India Fund, HDFC Technology Fund जैसे नाम दिखे। इससे IPO को संस्थागत सपोर्ट तो मिला, लेकिन लिस्टिंग के दिन प्राइसिंग पूरी तरह सेकेंडरी मार्केट के मूड पर निर्भर करेगी।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
