Airline Ticket Prices: जेट फ्यूल संकट से महंगी हो सकती हैं हवाई यात्राएं, टिकट कीमतों में 25% तक उछाल संभव

Airline Ticket Prices: भू-राजनीतिक तनाव और रिफाइनरी उत्पादन में कमी से जेट फ्यूल महंगा हो रहा है। McKinsey & Company के मुताबिक इससे हवाई टिकट 20-25% तक महंगे हो सकते हैं।

Airfare Hike : दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और रिफाइनरियों की सीमित क्षमता का असर अब एविएशन सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। वैश्विक कंसल्टिंग कंपनी McKinsey & Company की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जेट फ्यूल की सप्लाई प्रभावित होने से एयरलाइंस की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आने वाले महीनों में हवाई टिकटों की कीमतों (airline ticket prices) पर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, गर्मियों के ट्रैवल सीजन से पहले हवाई यात्राओं की मांग तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में जेट फ्यूल की खपत भी बढ़ेगी। लेकिन इस समय बाजार में जेट फ्यूल (Jet fuel supply crisis) का स्टॉक पहले से ही कम है। यही वजह है कि सप्लाई और डिमांड के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मांग बढ़ती रही और सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो एयरलाइंस के लिए ईंधन खरीदना और महंगा हो सकता है।

Jet fuel supply crisis, airline ticket prices, airfare hike, global fuel shortage, refinery constraints, geopolitical tensions,

महंगी होंगी हवाई यात्राएं!

क्यों बढ़ रही हैं जेट फ्यूल की कीमतें?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रिपोर्ट में बताया गया है कि जेट फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की बढ़ती कीमतों के कारण बढ़ रही हैं। लेकिन सिर्फ यही वजह नहीं है। दूसरी बड़ी वजह यह है कि खाड़ी क्षेत्र (Gulf region) और एशिया के बड़े जेट फ्यूल निर्यातक देशों में रिफाइनरी उत्पादन घटा है। ये देश मिलकर दुनिया की करीब 40 फीसदी जेट फ्यूल सप्लाई करते हैं। ऐसे में उत्पादन कम होने का असर वैश्विक बाजार पर साफ दिख रहा है।

End of Feed