Air India के पायलट नाराज, यूनियन ने दी धमकी, बोले-नया फैसला मंजूरी नहीं

एयर इंडिया के पायलटों ने नये पे-स्ट्रक्चर को नामंजूर कर दिया है। पायलटों का फ्लाइंग अलाउंस दोगुना करने के अलावा पे-स्ट्रक्चर में फ्लाइट अटेंडैंट्स के लिए फ्लाइंग अलाउंट शुरू करने की बात कही गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • एयर इंडिया के पायलट नये पे-स्ट्रक्चर से नाराज
  • नये पे-स्ट्रक्चर से 3,000 पायलटों का बदलेगा वेतन का तरीका
  • 25 अप्रैल तक साइन करना है नया कॉन्ट्रैक्ट

Air India New Pay Structure : एयर इंडिया की पायलट यूनियन ने कंपनी के नए कॉन्ट्रैक्ट को नामंजूर कर दिया है, जिसमें पायलटों और केबिन-क्रू के लिए नया पे-स्ट्रक्चर भी शामिल है। यूनियन ने अपने सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे मैनेजमेंट की तरफ से पेश की गई नई रोजगार शर्तों और पे-स्ट्रक्चर को स्वीकार न करें।

Air India New Pay Structure

एयर इंडिया के पायलट नये पे-स्ट्रक्चर से नाराज

पिछले साल टाटा समूह द्वारा खरीदे जाने के बाद एयर इंडिया का मैनेजमेंट पहली बार वेतन में बदलाव करने जा रहा था। इससे चार एयरलाइनों (एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर एशिया इंडिया और विस्तारा) के सभी 3,000 पायलटों पर असर पड़ता।

End of Feed