Air India Express: दो दिनों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं होंगी जाएंगी सामान्य ! नाराज कर्मचारी काम पर वापस लौटे

Air India Express: हड़ताल के कारण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने मंगलवार रात से 170 उड़ानों को रद्द किया था। कंपनी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

Air India Express:एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को वापस लेने के बाद अब उडा़ने सामान्य हो रही है। बीमारी के नाम पर छुट्टी पर गए चालक दल के सदस्य अब काम पर वापस लौटने लगे हैं। इसके साथ एयरलाइन के ऑपरेशन में शुक्रवार को धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हो गया। चालक दल के सदस्यों की हड़ताल के कारण 170 उड़ान सेवाएं बाधित हुई थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 380 उड़ानों का ऑपरेशन करती है। इसके तहत 120 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 260 घरेलू सेवाएं संचालित करती है।

Air India Express: दो दिनों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं होंगी जाएंगी सामान्य ! नाराज कर्मचारी काम पर वापस लौटे

मंगलवार रात वापस हुई हड़ताल

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने हड़ताल की थी। जिसके बाद कंपनी ने 25 सदस्यों को बर्खास्त कर दिया थी। हालांकि बाद में एयरलाइन प्रबंधन ने चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी का पत्र वापस ले लिया। हड़ताल के कारण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने मंगलवार रात से 170 उड़ानों को रद्द किया था। कंपनी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। चालक दल के जो सदस्य हड़ताल पर थे, वे अब काम पर लौट रहे हैं। एयरलाइन उन्हें ‘फिटनेस’ प्रमाणपत्र प्राप्त करने में मदद दे रही है।

End of Feed