Air India में बड़ा फेरबदल: CEO कैंपबेल विल्सन ने छोड़ा पद, टाटा ग्रुप की एयरलाइन को अब मिलेगा नया बॉस

Air India ने कंपनी के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) के इस्तीफे को लेकर आधिकारिक घोषणा की है।

भारत की प्रमुख एयरलाइन Air India ने कंपनी के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह बदलाव वर्ष 2026 में लागू होगा, जिससे कंपनी के नेतृत्व में नया अध्याय शुरू होगा।

Air India

Air India : CEO कैंपबेल विल्सन ने छोड़ा पद (Photo: X handle/@airindia)


पहले से बना ली गई थी योजना

Air India

कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार, कैंपबेल विल्सन ने अपने इस्तीफे की योजना पहले ही बना ली थी। उन्होंने वर्ष 2024 में ही Air India के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) को यह जानकारी दे दी थी कि वे 2026 में पद छोड़ना चाहते हैं। इसके बाद से ही वे संगठन को मजबूत बनाने और नेतृत्व परिवर्तन को सुचारू रूप से पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

End of Feed