अमेरिका या चीन नहीं, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने बताया कौन जीतेगा AI की रेस

पूरी दुनिया फिलहाल तमाम बड़े देशों और कंपनियों को AI की रेस में दौड़ते देख रही है। AI बबल की वजह से चिप्स, सेमीकंडक्टर और आईटी कंपनियों के स्टॉक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं। लेकिन, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला का कहना है कि एआई की रेस चिप्स से नहीं, बल्कि कई दूसरे पहलुओं के आधार पर जीती जाएगी।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से सत्य नडेला ने AI एडॉप्शन को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में किसी भी देश की ग्रोथ का सीधा संबंध उसकी AI इस्तेमाल की क्षमता से जुड़ा होगा। नडेला का कहना है कि AI अब सोच-विचारकर किए जाने वाले टेक खर्च नहीं रह गया है। बल्कि, कोर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनता जा रहा है। ऐसे में डाटा सेंटर्स और कंप्यूटर्स को चलाने वाली बिजली की लागत बेहद अहम होगी।

satya nadella WEF 2026

WEF में बोलते हुए सत्य नडेला

टोकन बने ग्लोबल कमोडिटी

नडेला ने ने AI प्रॉसेसिंग की बेसिक यूनिट को “टोकन” नई ग्लोबल कमोडिटी बताते हुए कहा, कि हर इकोनॉमी और हर कंपनी का काम इन टोकन्स को प्रोडक्टिविटी और ग्रोथ में बदलना है। नडेला के मुताबिक, अगर टोकन सस्ते होंगे, तो बिजनेस के लिए AI एडॉप्शन आसान होगा और इकोनॉमिक आउटपुट तेजी से बढ़ेगा।

End of Feed